खकनार थाना परिसर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा और आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम कोटवारों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

 

थाना खकनार पुलिस व्दारा 50 ग्राम कोटवारों को जन सहयोग से हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता वाहन रैली निकाली गई।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  आशुतोष बागरी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में श अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश व एसडीओपी नेपानगर  निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में आज थाना खकनार परिसर में ग्राम कोटवारों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव द्वारा थाना क्षेत्र के 50 ग्राम कोटवारों को पुलिस कार्यप्रणाली से जोड़ने हेतु ‘सावधान’ एवं ‘विश्राम’ का अभ्यास कराया गया। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रक्षा समिति सदस्यों एवं कोटवारों को शांति व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन हेतु विशेष निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी कोटवारों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जन सहयोग से हेलमेट वितरित किए गए।

 

समस्त कोटवारों को स्वयं हेलमेट पहनने एवं अपने-अपने ग्राम में आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत थाना पुलिस बल, ग्राम रक्षा समिति सदस्यों एवं कोटवारों द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों से हेलमेट जागरूकता वाहन रैली निकाली गई, जिससे आम नागरिकों को ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित चलें’ का संदेश दिया गया।

 

कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। त्योहारों के दौरान इनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है। हेलमेट वितरण के साथ इन्हें जागरूक कर हम ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा का मजबूत नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।

आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर

 

SP सर के निर्देशन में कोटवारों को आगामी त्योहारों की ड्यूटी एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए तैयार किया जा रहा है। जब कोटवार स्वयं हेलमेट पहनकर गांव में जाएंगे तो निश्चित ही सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

निरी. अभिषेक जाधव, थाना प्रभारी खकनार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *