
थाना शाहपुर पुलिस को वर्ष 2024 से बलात्कार केस में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर टीम द्वारा सतत पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वारंटी की तलाश कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा
के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस को वर्ष 2024 के अपराध क्रमांक 08/2024 धारा 363,366 ए, 376 (2) (एन), 376 (2) (के), 376 (2) (च), 506 भादवि एंव 5 एल/6, 5जे (ii) पाक्सो एक्ट में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शाहपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी-
राजेश उर्फ राजू पिता मांगीलाल डावर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांभरपुरा थाना शाहपुर को अपराध क्रमांक 08/2024 धारा 363,366 ए, 376 (2) (एन), 376 (2) (के), 376 (2) (च), 506 भादवि एंव 5 एल/6, 5जे (ii) पाक्सो एक्ट में ग्राम सांभरपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल खंडवा भेजा गया
वारंट तामिली में सराहनीय योगदान* थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, आर.सोहन सेजकर की मुख्य भूमिका रही।