शाहपुर पुलिस ने 6 स्थाई वारंटियो एवं 3 गिरफ्तारीयो वारंटियो को गिरफ्तार किया।
बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत औचक कॉबिंग गस्त लगाई गई थी, जिसमे पाक्सो एक्ट व चोरी एवं मारपीट के वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, थाना शाहपुर के गिरफ्तारी वारंटी सुखलाल पिता संतोष धोबी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बंभाडा, स्थायी वारंटी सुनिल उर्फ संदीप पिता भाईलाल उम्र 36 साल निवासी बडसिंगी, स्थाई वारंटी संतोष पिता अरुण पवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम खामनी पलाट, एनआईएक्ट के स्थाई वारंटी फरीद पिता नवाब खान तडवी उम्र 45 साल निवासी सेलगाँव, महेन्द्र पिता काशीनाथ बारी निवासी बंभाडा धारा, जितेन्द्र पिता कालू निवासी नेर एवं गिरफ्तारी वारंटी शुभम पिता युवराज महाजन उम्र 24 साल निवासी शाहपुर, गिरफ्तारी वारटी अर्जुन उर्फ पंडित शहशाह पिता देवीदास उम्र 40 साल निवासी ग्राम बोरसल एव प्रकरण मे जारी आरोपी गिरफ्तारी वारटी किरण पिता कांतिलाल कोल्हे निवासी राधाकृष्ण कालोनी शाहपुर को बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना शाहपुर टीम थाना शाहपुर द्वारा टीम गठित कर स्थाई वारंटी पतारसी कर स्थाई वारटीयो को गिरफ्तारी किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा, उप निरीक्षक राजेश सिंह सेंगर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सउनि पवन देशमुख, प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, आर. सोहन सेजकर की मुख्य भूमिका रही।