खंडवा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओंकारेश्वर में आत्मीय स्वागत, पवित्र नगरी गूंजी ‘भारत माता की जय’ से
राज्यपाल, प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन
एंकर।देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज खंडवा जिले की पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में गरिमामय आगमन हुआ। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।
पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन
ओंकारेश्वर पहुंचने पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन तन्वे और खंडवा महापौर अमृता अमर यादव भी उपस्थित रहीं।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जताया सम्मान
राष्ट्रपति के स्वागत में अपर मुख्य सचिव श अशोक वर्णवाल, डीआईजी खरगोन रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सभी ने पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
ओंकारेश्वर की पवित्र धरा पर राष्ट्रपति के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारों से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।