सीएम मोहन का बड़ा विजन! IT Park-3 से बदलेगी MP की तकदीर

Spread the love

सीएम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण, बोले- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर।

 

– इंदौर के प्रवास के दौरान मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोहराया संकल्प

– आधुनिक इकोसिस्टम राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

 

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जून को इंदौर में निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को हम मध्यप्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं । आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किये जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है।

 

मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *