शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मनाया काला दिवस

Spread the love

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मनाया काला दिवस

बुरहानपुर, राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े शिक्षकों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शालिकराम चौधरी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में संगठन द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।

 

चौधरी ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की कि तमिलनाडु सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में उठाए गए कदमों की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी अध्यादेश लाकर केंद्र सरकार से शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग करे।

 

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षक लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं और उनमें कई शिक्षक लगभग 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। संगठन का मत है कि इस आयु वर्ग के शिक्षकों के लिए पुनः परीक्षा की तैयारी करना कठिन हो सकता है। ऐसे में शिक्षकों की सेवा अवधि, आयु और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस विषय पर विचार करना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से केंद्र सरकार से शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने तथा शिक्षकों की मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। उपस्थित शिक्षकों ने TET फॉर्म नहीं भरने के संगठन के आह्वान का समर्थन करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की।

 

इस अवसर पर संगठन के संतोष निंभोरे, भानुदास भंगाले, प्रमोद सातव, अतुल, उईके. जयराम निराले, विजय राठौर, स्वप्निल महाजन, ज्योति पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में श्रावण जाधव, शेख बाबू, मुस्ताक खान, अनीश खान, शिवलाल कुशवाहा, अनिल महाजन, विद्या मेडे, सरोज पाल, राजू चौहान, कमल सावलानी, प्रमोद पवार, ईश्वर घेटे, वंदना शाह, राजेश शेटके, सीमा खत्री, मनोज तिवारी, प्रकाश पाटिल, विजय दामोदरे, मुरली पाटिल, प्रमोद पाटिल, नईमुर रहमान, रवि जेसवाल, राजेश पाटिल, कृष्णा महाजन, रवीन सोनकोशरे, कमल, सीमा बघेल, प्रकाश खत्री एवं प्रलाद गवले सहित अनेक शिक्षक शामिल हुए।

 

शिक्षक दिवस पर प्रदर्शन की घोषणा

 

राष्ट्रीय शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता एवं अन्य मांगों को लेकर शिक्षक दिवस पर विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने शिक्षक साथियों से आगामी आंदोलन के कार्यक्रमों में समय-समय पर शामिल होने का आह्वान किया है।

 

संगठन का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में सरकार को शिक्षकों की सेवा अवधि, आयु एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए, ताकि शिक्षकों के हितों का संरक्षण हो और इस विषय का शीघ्र समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *