पिकअप वाहन लूट की घटना का त्वरित खुलासा — 01 आरोपी गिरफ्तार एवं लूटा गया पिकअप वाहन जप्त।

Spread the love

पिकअप वाहन लूट की घटना का त्वरित खुलासा — 01 आरोपी गिरफ्तार एवं लूटा गया पिकअप वाहन जप्त।

दिनांक 31/08/2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे फरियादी श्रीराम राठौर अपने साथी हेल्पर उमेश राठौर के साथ पिकअप वाहन (नं. MP 11 G 2744) में खाद खाली करके शाहपुर से वापस लौट रहे थे। ग्राम धावटी के पास 02 अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल अड़ाकर गाड़ी रुकवाई और मारपीट कर पिकअप वाहन छीनकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खकनार में लूट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी:

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर श्री सुरेश महाले के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ़्तारी एवं मशरुका जप्त करने हेतु थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

 

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मांजरोद खुर्द, सावली खेड़ा रोड पर एक सफेद रंग की पिकअप वाहन खड़ी है, जिसके पास पीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मौजूद है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पिकअप वाहन एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ज्ञानेश्वर पिता रमेश कास्डेकर उम्र 24 वर्ष निवासी सावली खेड़ा, जिला अमरावती* (महाराष्ट्र) बताया। फरियादी द्वारा आरोपी की शिनाख्त लूट में शामिल आरोपी के रूप में की गई।

 

पुलिस द्वारा आरोपी ज्ञानेश्वर कास्डेकर को गिरफ्तार कर मेमोरेंडम के आधार पर पिकअप वाहन जप्त कर लिया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि पवन देशमुख, सउनि मनीष मंडलोई, प्रआर सतीश सूर्यवंशी, प्रआर रूपेश शर्मा, प्रआर किशोर मार्को, आरक्षक खुमसिंह, गोविंदा, सबल देवड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *