केला किसानों के बीच पहुंचे सांसद-नेपानगर विधायक, तबाही के बीच लगाई किसान चौपाल चिंता मत करो, भाजपा सरकार आपके साथ खड़ी है” — सीएम का संदेश लेकर खेतों में उतरे जनप्रतिनिधि।

Spread the love

केला किसानों के बीच पहुंचे सांसद-नेपानगर विधायक, तबाही के बीच लगाई किसान चौपाल

चिंता मत करो, भाजपा सरकार आपके साथ खड़ी है” — सीएम का संदेश लेकर खेतों में उतरे जनप्रतिनिधि

 

बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान और बारिश से तबाह हुई केला फसल के बीच बुधवार को जिले की राजनीति और प्रशासन सीधे किसानों के खेतों तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के अगले ही दिन सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादू प्रभावित गांवों के खेतों में पहुंचे और किसानों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं।

खामनी, नीमगांव, फोपनार, बड़सिंगी, बड़झिरी, टेम्भी, कानापुर, नांदुरा, दरियापुर, मांजरोद और तुकईथड़ सहित कई गांवों में जनप्रतिनिधियों ने खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य तेजी और पारदर्शिता से पूरा किया जाए।

दरअसल मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर जिले में खराब मौसम से बर्बाद हुई केला फसल की वास्तविक स्थिति बताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर किसानों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर प्रभावित किसान को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाएगा।

दरियापुर रैयत में लगी किसान चौपाल, किसानों से सीधा संवाद

दरियापुर रैयत में आयोजित किसान चौपाल में सांसद और विधायक ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे खेतों में पहुंचकर वास्तविक नुकसान का आंकलन करें, सर्वे सूची पंचायतों में सार्वजनिक करें और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी करें।खेतों में नेताओं के साथ प्रशासन भी उतरा

दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू जाधव, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पाटील, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

संदेश साफ था — खेतों में खड़ी फसल भले टूट गई हो, लेकिन किसानों का भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *