44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों ने फहराया परचम।
29 मई से 31 मई 2026 तक अंडर 17 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता जिला बापतला,आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई प्रतियोगिता।
प्रतियोगिता में बुरहानपुर के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर तृतीय स्थान किया प्राप्त
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के प्रोत्साहन से जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जिला बापतला,आंध्र प्रदेश गई थी।
उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जिला बापतला, आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई । प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में भारत के विभिन्न राज्यों की टीमें ने की सहभागिता।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाड़ी इस प्रकार हैं –
बालिका वर्ग–
1.दिव्यानी महाजन, 2.ज्योति दशोरे, 3.चित्रा रत्नपारके, 4.वैष्णवी महाजन, 5.दीपाली श्रीवास, 6.दिव्यांशी शाह, 7.पूजा पवार
बालक वर्ग–
1.राहुल कापसे , 2.स्वास्तिक राजपूत,3. अंश पंकज देव
*चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को निम्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया जिसमें* –
•प्रथम पुरस्कार – ₹16,000
•द्वितीय पुरस्कार – ₹14,000
•तृतीय पुरस्कार – ₹8,000
•चतुर्थ पुरस्कार – ₹6,000
बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें वहां से प्राइज मनी प्राप्त हुई एक-एक मेडल ट्रैकसूट और किट मध्य प्रदेश टीम के द्वारा दी गई साथ ही मध्य प्रदेश टीम का कोच के रूप में ममता श्रीमती ममता देव बुरहानपुर जिले से दोनों टीम की कोच रही इन्हीं के साथ में वरिष्ठ कोच हेमा चितवनी भोपाल से रही जिनके अथक प्रयास से टीम ने आज इतना बड़ा स्थान प्राप्त किया ।
सभी खिलाड़ियों को जिला संगठन के सचिव संतोष महाजन वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज महाजन शिक्षा विभाग से श्रीमान गोपाल चौधरी स्वप्निल माधोपुर का सुभाष यादव सर दिगंबर महाजन मनोज महाजन की ओर से बधाई दी गई।