बुरहानपुर पुलिस की अवैध हथियार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार फैक्ट्री जप्त।
थाना खकनार व नेपानगर की संयुक्त टीम ने ग्राम पाचोरी के जंगल से अवैध शस्त्र निर्माण की सामग्री जप्त की, 02 आरोपी मौके से फरार।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी व्दारा निर्देश दिये गये कि अवैध हथियार तस्करों एवं निर्माणकर्ताओं के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अभिषेक जाधव व थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल की विशेष टीम बनायी गयी।
थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल द्वारा आरोपी बंटी उर्फ ब्रजेश पिता किशोरीलाल दावरे उम्र 46 साल, निवासी ई-टाइप नेपानगर को उसकी स्वीफ्ट कार MP43C4256 से 01 देशी पिस्टल व 01 धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(A),25(1-B)(B) आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कुल 2,40,500/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके कब्जे से 01 और अवैध हथियार पिस्टल व 04 देशी पिस्टल के राउंड जप्त किये गये उक्त हथियार व राउंड आरोपी अजीतसिंग उर्फ डेडिया पिता छतरसिंग सिकलीगर निवासी धुलकोट थाना भगवानपुरा द्वारा उसे देना बताया जिस पर थाना प्रभारी खकनार निरीक्षक अभिषेक जाधव व थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम पाचोरी के जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई।
पुलिस को देखकर अवैध हथियार निर्माण कर रहे आरोपी अजीतसिंग व ठाकुर पिता बराडसिंग मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से 01 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 01 बैरल, ग्राइंडर मशीन 02 नग, ड्रिल मशीन 01 नग, ब्लोअर 02 नग, हथौड़ा, छेनी, रेती, प्लास, कटिंग ब्लेड व अन्य हथियार बनाने के उपकरण भारी मात्रा में जप्त किए गए। फरार आरोपियों के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों का निर्माण एवं तस्करी की जा रही है जिनके विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी का संदेश:
“जिले में अवैध हथियार का नेटवर्क तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ अवैध हथियार तस्करो द्वारा पुलिस की कार्यवाई के दौरान लोगो को भड़काने का कार्य किया जा रहा हैं, जिससे भीड़ पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करे। जो व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी”
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव थाना खकनार,निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना नेपानगर, उनि कलीराम मौर्य, प्र.आर.346 गजेन्द्र रावत प्र.आर 272 सतीश सुर्यवंशी, आर.311 सुनील धुर्वे, आऱ 289 नीरज दांगी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।