बुरहानपुर पुलिस की तत्परता से “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा नाबालिक बालिका को किया सकुशल दस्तयाब।

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस की तत्परता से “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा नाबालिक बालिका को किया सकुशल दस्तयाब।

गुमशुदा बालिका को देखकर परिवार के चेहरे पर आई मुस्कान।

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा “महिला बालक बालिका सुरक्षा “हेतु जारी सफलतम प्रयास।

 

गणपतिनाका पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को सकुशल परिवार के सुपुर्द किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.06.2026 को फरियादी द्वारा थाना गणपतिनाका हाजीर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 117 /26 धारा 137 (2) bns का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया

 

अनुसंधान के दौरान थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा टीम गठित की गई टीम के अथक प्रयासों से एवं साइबर सेल की मदद से अपहृता बालिका की जानकारी सूरत गुजरात में होने की पाईं गई। टीम को गुजरात रवाना किया गया था टीम द्वारा अपहृता को दिनांक 04.06.2026 को सूरत से दस्तयाब किया गया।अपहृता बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

*सराहनीय भूमिका*: निरीक्षक सुरेश महाले,

सउनि राजेश पाटील, प्रआर.आनंद श्रीवास महिला आर.रजनी सोलंकी का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *