“सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी पड़ी भारी: पोस्टबाजी कर माहौल बिगाड़ने निकले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा”

Spread the love

थाना खकनार क्षेत्र के दो बदमाशों द्वारा सोशल मीडिया पर आपसी पोस्टबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास विफल।

 

बुरहानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कठोरतम कार्रवाई की चेतावनी।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अभिषेक जाधव द्वारा सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

 

थाना खकनार क्षेत्र के दो गुंडे बदमाश निलेश पिता अशोक भालेराव उम्र 36 साल निवासी ग्राम नांदुराखुर्द के विरुध्द कुल 12 प्रकरण पंजीबध्द है एवं योगेश पिता गुलाबचंद चौकसे उम्र 40 निवासी बलवाडा के विरुध्द कुल 07 अपराध पंजीबध्द है । दोनो गुंडे बदमाशों द्वारा आपस में एक-दूसरे के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था।

 

थाना खकनार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को चिन्हित कर तत्काल धारा 126,135(3) बीएनएसएस व धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। दोनों बदमाशों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर जिला बदर/NSA जैसी कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक का संदेश।

“सोशल मीडिया पर हथियार लहराना, धमकी देना या गैंगवार को बढ़ावा देने वाली पोस्ट करने वालों पर बुरहानपुर पुलिस की पैनी नजर है। जिले की शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *