रिंगा आबा प्रतिमा विवाद: आदिवासी कोरकू समाज की सरकार को चेतावनी, 16 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन!

Spread the love

आदिवासी कोरकू कल्याण समिति जिला बुरहानपुर के तत्वाधान में महापंचायत का आयोजन किया गया है।

ग्राम पंचायत तुकयथड में

विषय आदिवासी कोरकू समाज के भगवान रिंगा आबा की मुर्ति देडतलाई में तिराहा चौरहा पर वर्तमान में स्थापित है इस संबंध में,

उपरोक्त लेख यह है कि बुरहानपुर जिले से समस्त आदिवासी कोरकू समाज कल महापंचायत में शामिल हुवे और चर्चा की गई जो लोगो के द्वारा मुर्ति हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है और कलेक्टर महोदय के द्वारा नोटिस जारी किया है कि इस मुर्ति को दुसरे स्थान पर स्थापित किया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी 16/6/2026 को कलेक्टर महोदय को आवेदन देने के लिए समस्त आदिवासी समाज को एक जुट होकर कलेक्टर कार्यालय में जाना है।

मुर्ति हटाना मतलब बुरहानपुर जिले से आदिवासी समाज को हटाना है।

आदिवासी समाज भोलाभाला समाज इस अन्याए को बर्दास नहीं किया जाएगा।

जिस जमीन पर मुर्ति स्थापित है वह जमीन शासकीय भूमि है।

हम हाईकोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन जिसने भी मुर्ति हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया गलत है।

हम शांतिपूर्ण तरीके से निवेदन आवेदन पत्र कलेक्टर महोदय को देंगे।

अगर मुर्ति को दुसरे स्थान पर स्थापित किया जाता है तो आदिवासी कोरकू समाज उग्र आंदोलन भी करने को मजबूर न किया जाए।

आदिवासी कोरकू कल्याण समिति जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *