अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लाये करने वाला 5000/- रुपये का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
पुर्व मे पंजाब का अवैध हथियार तस्कर व ग्राम पाचौरी का पेडलर गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के निर्देशन में एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव थाना खकनार पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
खकनार पुलिस
द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम बोरखेडा फाटा यात्री प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ पकड़ा नाम पता पुछते अपना नाम रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज जाति ब्रह्माण उम्र 32 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर कृष्णपुरी मोहल्ला नाभा थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब का होना बताया ।
आरोपी के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल 02 खाली मैगजीन कुल किमती 138000/- की तथा 01 मोबाईल फोन किमती 10000/- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व अपराध क्रमांक 186/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी ने उक्त हथियार इंडिया उर्फ ईडा निवासी पाचौरी से लेना बताया था ।
जिसपर की आरोपी इंडिया उर्फ ईडा पिता अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी को दिनांक 15/05/2026 को घेराबंदी कर पकडा व जिसके कब्जे से 03 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल जप्त की गयी । जिसने उक्त हथियार हरदीपसिंग पिता तेहरसिंग निवासी पाचौरी द्वारा उक्त हथियार देना बताया था।
आरोपी हरदीप घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश निरंतर की जा रही थी जिसपर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम उद्दोषित किया गया था।
दिनांक 08/06/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सुचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी हरदीप पांगरी फाटे पर कही जाने के लिये खडा है सूचना पर फोर्स की मदद से आरोपी हरदीपसिंग पिता तेहरसिंग जुनेजा जाति सिकलीगर उम्र 21 साल निवासी पाचौरी को पकडा पुछताछ करते जुर्म स्वीकार किया जिसपर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जिससे पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 08/05/2026 को आरोपी ईडा उर्फ इंडिया पिता हमरसिंग उर्फ अमरसिंग चंगड उम्र 28 साल निवासी पाचौरी को 10 पिस्टल व 02 मैग्जिन दिये थे जिसमे से उसे 07 पिस्टल व 02 मैगजीन रणजीत पिता शम्भू नाथ निवासी पटियाला पंजाब को देने हेतु बताया था 03 पिस्टल कही छुपाकर रखने हेतु बताया था ।
आरोपी हरदीप पिता तेहरसिंग जुनेजा कि विरुध्द पुर्व मे थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द है। आरोपी से प्रकरण के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- हरदीपसिंग पिता तेहरसिंग जुनेजा जाति सिकलीगर उम्र 21 साल निवासी पाचौरी
पुर्व मे गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री-
1.रणजीत पिता शम्भूनाथ कुंज जाति ब्रह्माण उम्र 32 साल निवासी पटियाला पंजाब
2.इंडिया उर्फ ईडा पिता अमरसिंग भिलाला उम्र 28 साल निवासी पाचौरी
पूर्व में जप्त सामग्री- 10 अवैध देशी पिस्टल व 02 मैगजीन
महत्वपूर्ण भूमिका:निरीक्षक अभिषेक जाधव,सउनि तारक अली,प्रआर 193 मेलसिंह,प्रआर 141 मनीष भटुरे,प्रआर 272 सतीश सुर्यवंशी,आर 311 सुनील धुर्वे ,आर 305 अजय अहिरवार।