डकैती के बाद 8 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर रतलाम से दबोचा गया नेपानगर कांड का फरार बदमाश

Spread the love

थाना नेपानगर में वर्ष 2024 में हार्डवेयर व्यापारी के घर हुई डकैती में फरार चल रहे आरोपी को रतलाम से किया गिरफ्तार

 

संक्षिप्त विवरणः* दिनांक 03/11/2024 को फरियादी रौनक जैन निवासी वृंदावन कालोनी नेपानगर ने रिपोर्ट कि कि रात्रि 03.30 बजे मेरे मकान का दरवाजा जोर जोर से ठोकने की आवाज सुनाई दी तो मैने बोला कि कौन है, बाहर से आवाज आई दरवाजा खोल, जैसे ही मैंने दरवाजा खोला कि 7-8 अज्ञात बदमाश जिनकी उम्र 25-30 साल मुंह पर कपडे बंधे थे। सभी के हाथो मे लाठी, डंडे थे। एकदम से घर में घुस गये। मेरे विरोध करने पर लाठी डंडो से मारपीट करने लगे और मेरे गले में पहनी हुई सोने की चैन, सोने का ब्रेसलेट मेरी पत्नी रुचिका के गले से मंगल सूत्र, सोने के कंगन, अंगूठी, नगदी 1,06,000 रुपये निकाल कर ले गये।फरियादी की रिपोर्ट पर अप क्र 685/24 धारा 310(2), 303(2),331 (6) बीएनएस का अज्ञात आरोपियो के विरुध्द कायम किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे,एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 04 आरोपी अजय उर्फ डोलकिया, सुजीत उर्फ अब्बा, कालु पिता राजु, कांजरिया पिता मांगलिया जाति पारधी सभी निवासीयान गुलगांव सांची जिला रायसेन को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंग मोंगिया उम्र 27 साल निवासी गुलगांव साची रायसेन हाल बिराला ग्राम नागदा उज्जैन को रतलाम से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शेष अन्य फरार आरोपियो को तलाश जारी है।

 

महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि सुरज सिंह मीर्य, प्र आर 315 अमर पवार, आर 175 राकेश कनासे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *