हाईटेक मशीनों से बन रही थी प्रतिबंधित पॉलीथिन, निगम टीम ने लगाया ₹15 हजार का जुर्माना; कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

बुरहानपुर में नगर निगम की टीम ने योगेश पैकेजिंग फैक्ट्री पर रेड मारी 6 क्विंटल 80 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने की सामग्री जब्त की,15,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

 

 

बुरहानपुर — नगर निगम बुरहानपुर टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथिन बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड मारी कार्यवाही में प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने सामग्री जब्त की मुखबिर की सूचना के आधार पर फैक्ट्री में छापेमारी कर लाखों रुपये का सिंगल यूज प्लॉस्टिक और कैरी बैग बनाने का सामान जब्त किया.पहले भी सिंगल यूज पॉलिथीन बैग के गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई थी।

।नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में बुधवार को नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आलमगंज संत टेरेसा स्कूल सामने फैक्ट्री पर छापा मारा. फैक्ट्री में में 6 क्विंटल 80 किलो अमानक प्लास्टिक पॉलिथीन सामग्री जब्त किया तथा वहां पर हाइटेक मशीनों से प्रतिबंधित पॉलिथिन बैग बनाने का खुलासा हुआ है. पैकेजिंग माल बरामद कर टीम ने 15000 का जुर्माना ठोका इस फैक्ट्री में लगातार अमानक पॉलिथिन बैग का निर्माण किया जा रहा था।

 

इससे पहले भी सिंगल यूज पॉलिथीन बैग के गोदाम और फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की गई थी. छापेमारी में लाखों का माल जब्त किया गया था निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हाईकोर्ट एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार सिंगल यूज प्लॉस्टिक से बनी सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

 

दुकानों और बाजारों में पॉलिथिन के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है. सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाले छोटे-बड़े कारखानों पर भी छापामार कार्रवाई कर उत्पादन बंद कराया जा रहा है।

 

कार्रवाई दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल सेक्टर अधिकारी संजय चौधरी,प्रभारी वार्ड सुपरवाइजर रूपा धामने,सिद्धार्थ मानक,सतीश बोयत एवं कर्मचारी निगम टीम सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *