गणेश उत्सव के तहत डीजे संचालकों की बैठक संपन्न।
बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे/लाउडस्पीकर) के संचालन हेतु निर्धारित समय सीमा एवं ध्वनि स्तर का पालन किया जाना आवश्यक है।
धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने हेतु किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक सॉन्ग ना बजाने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा आगामी त्यौहार गणेश उत्सव एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में आज दिनांक 09.09.2026 को समस्त थानों में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह एवं थाना प्रभारी द्वारा डीजे संचालको को शासन के दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पालन करने किसी भी कार्यक्रम को करने से पहले नियम अनुसार परमिशन निकाले।विशेष रूप से जुलूस मार्ग, समय सीमा,ध्वनि नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
बैठक में थाना प्रभारीगणों ने आयोजकों से संवाद कर स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध डीजे बजाने, बिना अनुमति पंडाल/जुलूस निकालने या ऊँची आवाज़ में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिलेवासियों से अपील की है कि त्यौहारों को शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं शांति व्यवस्था कायम रह सके।