गणेश प्रतिमा स्थापना पर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट, 13-14 सितंबर को भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री

Spread the love
o

गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान 13 एवं 14 सितंबर को बुरहानपुर पुलिस की विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था

 

शहर में भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर दिनांक 13 एवं 14 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की बड़ी संख्या में आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

 

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

 

दिनांक 13 एवं 14 सितंबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

सिंधी बस्ती, गुरुद्वारा चौराहा एवं जीजा माता चौराहा से बड़े वाहन शहर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।*

 

परकोटे के अंदर भी निम्न प्रवेश द्वारों से बड़े एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

शनवारा गेट

राजपुरा गेट

शिकारपुरा गेट

राजघाट गेट

सिंधीपुरा गेट

लोहरमंडी गेट

इतवारा गेट

 

इन मार्गों से ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग वाहन, आयशर एवं अन्य भारी/मध्यम वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्ग*ल

 

1.बसाड़ फाटा से महाराष्ट्र की ओर जाने वाले वाहन*

इंदौर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें महाराष्ट्र की ओर जाना है, वे बसाड़ फाटा से ग्राम बसाड़ के पास से फोरलेन मार्ग से होकर महाराष्ट्र की ओर जाएंगे।

 

2.कालूशा बाबा की दरगाह, थाना शाहपुर से डायवर्जन

महाराष्ट्र की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें खंडवा/इंदौर की ओर जाना है, वे कालूशा बाबा की दरगाह के पास से नए हाईवे मार्ग से होकर ग्राम बसाड़ के पास से नीचे उतरकर बसाड़ फाटा होते हुए खंडवा/इंदौर की ओर जाएंगे।

 

3.बसाड़ फाटा से खकनार/देड़तलाई की ओर जाने वाले वाहन

इंदौर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें खकनार/देड़तलाई की ओर जाना है, वे बसाड़ फाटा से ग्राम बसाड़ के पास से फोरलेन मार्ग होते हुए ग्राम दर्यापुर से खकनार/देड़तलाई की ओर जाएंगे।

 

श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील

 

गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें।

 

अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले एवं प्रतिमा स्थापना वाले क्षेत्रों में वाहन लेकर न जाएं।

 

भारी एवं मध्यम वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें।

 

यातायात पुलिस एवं पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

 

सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।

 

गणेश प्रतिमा लेकर आने वाले श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से आवागमन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें।

बुरहानपुर पुलिस की अपील

 

गणेश उत्सव श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह का पर्व है। सभी नागरिक पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बनाई गई यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, ताकि गणेश प्रतिमा स्थापना का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *