17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जन-जन तक पहुंचेगी मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान

मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएंगे – सांसद पाटील

– 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक होंगे सेवा व जनसरोकार के व्यापक आयोजन

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की मौजूदगी में हुई बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सेवा एवं जनसरोकार के कार्यों, शिविरों तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

अभियान के व्यापक स्वरूप को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पार्टी संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ,कलेक्टर हर्ष सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, एसपी आशुतोष बागरी,अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभावी क्रियान्वयन की बनी रूपरेखा

अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए होने वाली विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों और जनसरोकार से जुड़े शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने भी उद्देश्य है। अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया,नमो सेवा गाथा,आंगन का उत्सव,कहानी बदलाव की सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

17 सितंबर को भव्य दीप उत्सव, गांव-गांव होगी जनभागीदारी।

 

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना प्रमुख रही है। सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और जनभागीदारी को मजबूत करने का अवसर है।

 

 

अभियान के कार्यक्रम केवल आयोजन तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन और पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बनें।

 

 

उन्होंने जिला प्रशासन और संगठन के पदाधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ सभी कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी करने तथा ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने अभियान के दौरान होने वाले सेवा कार्यों एवं शिविरों के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी निर्धारित कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भव्य दीप उत्सव आयोजित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक परिवारों द्वारा अपने घरों में दीप जलाकर इसमें सहभागिता की अपील की गई है।

बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय, कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों, जनभागीदारी तथा आगामी गतिविधियों की तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रदीप पाटील, जिला महामंत्री श्री ईश्वर चौहान, मंत्री श्री सुनील वाघे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *