मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान, सांसद ने किया रक्तदान।
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, सांसद ने स्वयं रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
बुरहानपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय जिला अस्पताल, बुरहानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने स्वयं रक्तदान कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी रक्तदान कर अभियान में सहभागिता की।
मोदी जी से मिली सेवा की प्रेरणा
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना निरंतर केंद्र में रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती हासिल की है और विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। उनके हाथों में देश सुरक्षित और मजबूत हुआ है तथा विकास की गति तेज हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सेवा को केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि जनकल्याण का माध्यम बनाया है। इसी सेवा भावना से प्रेरणा लेकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न जनसेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
*रक्तदान के लिए किया आह्वान*
सांसद ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। स्वस्थ एवं सक्षम नागरिकों को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों में सहभागी बनें।रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा श्री मनोज लधवे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील,सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज टंडन,जिला महामंत्री श्री ईश्वर चौहान,डॉ. दीपक वाभले, अस्पताल प्रशासन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।