गणेश उत्सव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
थाना लालबाग पुलिस द्वारा क्षेत्र के चार आदतन आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जिला जेल खंडवा भेजा गया
गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा आपराधिक रिकॉर्ड वाले एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना लालबाग पुलिस द्वारा क्षेत्र के चार आदतन आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला जेल खंडवा भेजा गया।
*कार्रवाई की प्रमुख बिंदु*:
आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी।
त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सतत निगरानी एवं गश्त।
गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी।
*प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए गए आरोपी*—
1.देवेंद्र उर्फ अन्ना पिता गणेश हजारे, निवासी मिलचाल।
2.प्रमोद उर्फ पन्ना पिता नामदेव निकम, निवासी मिलचाल।
3.हरीश उर्फ भोला पिता सदाशिव हजारे, निवासी मिलचाल।
4.एक अन्य आरोपी।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।