“बुरहानपुर में डायल-112 का एक्शन: हादसे के बाद मिनटों में पहुंची मदद, बची जिंदगियां!”

Spread the love

बुरहानपुर

 

सड़क दुर्घटना में घायलो को डायल-112 की तत्परता से बिना विलंब किए पहुंचाया जिला हॉस्पिटल।

 

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा Dial 112 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से Dial 100 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 23/04/26 को सूचना प्राप्त हुई कि जैनाबाद फाटा, Old RTO बेरियर के पास ऑटो एवं ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना घटित हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की FRV 05 को तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

 

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि एक बोरवेल ट्रक द्वारा ऑटो को कट मारने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उक्त ऑटो में शाहपुर से जैनाबाद जा रहे शाकिर शेख के परिवार के 4 सदस्य, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, घायल हो गए।

 

घायल व्यक्तियों को तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डायल 112 की FRV 04, थाना शिकारपुरा द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

 

उक्त राहत एवं बचाव कार्य में महिला आरक्षक रंजू वास्केल, प्रधान आरक्षक क्र. 313 अमोल देशमुख एवं FRV चालक सागर राजपूत का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा, जिनकी त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *