
कांग्रेस में आपसी जंग खुलकर सामने आई ।
रिपोर्ट प्रदीपसिंह
नेपानगर की नगर पालिका में इन दिनों कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस ने नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आपको बता दे कि नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा होने के बावजूद, पिछले कुछ दिनों से नपा अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षदों के बीच लगातार खींचतान बनी हुई है।
दोनों पक्षों के बीच समन्वय की कमी साफ दिखाई दे रही है,और विरोध अब खुलकर सामने आ रहा है।
हाल ही में हुई पीआईसी बैठक में जमकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद नपा अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने कड़ा कदम उठाते हुए पीआईसी को भंग कर पीआईसी में विरोध करने वाले पार्षदों को दी , पीआईसी से बाहर करते हुए नई पीआईसी का गठन किया है।
नई पीआईसी मेंबर रूपाली जितेंद्र साहूकारे ने पीआईसी मेंबर बनने से इनकार कर दिया है।
चारों पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल की शिकायत कांग्रेस पार्टी के उच्च पदाधिकारी को इसकी शिकायत की l