ग्राम हसीनाबाद अग्निकांड – 5 परिवार बेघर, बुरहानपुर पुलिस ने तत्काल पहुंचाई राहत, SP बोले “आपदा में जन सेवा ही प्राथमिकता”
थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव द्वारा ग्राम हसीनाबाद में अज्ञात कारणों से हुई भीषण आगजनी में 5 परिवारों को तत्काल मानवीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
भारी नुकसान: आग में 5 कच्चे आवासीय मकान, 1 छोटा ट्रैक्टर, 1 मोटर साइकिल, 4 रोटावेटर कृषि यंत्र, 1 साइकिल तथा घर में रखी नगद राशि, आभूषण एवं संपूर्ण खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही: सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय स्टाफ मौके पर पहुंचे रेत व फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गयी। पीड़ित परिवारों, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं से मिलकर तसल्ली दी गईं। “सजग नागरिक – सुरक्षित समाज” के संकल्प के तहत तत्काल गेहूं, मक्का, दाल, खाद्य तेल, मसाले एवं अन्य आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई। राजस्व विभाग को प्रतिवेदन भेजकर शासकीय आर्थिक सहायता की प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई गई है।
SP महोदय का संदेश: ” हमने ‘जन सहयोग से जन सुरक्षा’ का नारा दिया था। हसीनाबाद की घटना में पुलिस ने ‘जन सेवा’ से उसे साबित किया है। अपराध नियंत्रण के साथ आपदा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना भी हमारी ड्यूटी है।”