तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, ग्राम घाघरला दूधिया में कच्चा मकान हुआ धराशायी, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Spread the love

आंधी-तूफान का कहर: पलभर में उजड़ा गरीब का आशियाना, खुले आसमान के नीचे आया परिवार।

 

 

बुरहानपुर जिले के ग्राम दूधिया में अचानक हुई तेज आंधी के साथ बारिश जिसके चलते एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया।

 

गरीब की हालत में में जी रहे भाई जान अपने कच्चे मकान में रह रहा था,, कुदरत के कहर के सामन किसी की नहीं चली।

 

आज शाम 5 बजे अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हल्की सी बारिश हुई।

 

लेकिन आंधी तूफान ने तांडव मचाकर,

गरीब के आशियाने को उजाड़ दिया।

 

जिस वक्त आंधी चल रही थी, उस समय परिवार घर में ही मौजूद था।

 

हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली, नहीं कोई जन हानि हुई।

 

परिजनों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

 

वही घाघरला में अजय दरबार के मकान पर लगे टीन को तेज आंधी ने तिनके तरह उड़कर ले गया।

पेड़ पर लटका मिला टीन टप्पर।

 

गरीबी की हालत में जी रहे परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

उनका कहना कि एक और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वही प्रकृति आपदा ने आशियांना उजाड़ दिया है।

 

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार लंबे समय से बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन कुदरत के इस कहर के आगे उनकी मजबूरी और बेबसी दोनों हार गईं। तेज हवाओं के चलते मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार का आशियाना देखते ही देखते बिखर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *