
बुरहानपुर बिग ब्रेकिंग
सिंधी बस्ती लालबाग सड़क मार्ग पर पलटी हुआ ऑटो।
बच्चे महिलाएं हुई घायल।
बुरहानपुर शहर में विकास के नाम पर छलावा किया जा रहा है, आय दिन हो रही दुर्घटनाए ,प्रशासन बेखबर।

सिंधी बस्ती से लालबाग सड़क मार्ग का हो रहा निर्माण कार्य ।
दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक भी सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने या निकालने में दिक्कते होती है।
वही दो दिन पूर्व भी एक ट्राला और ट्रक गणपति शनवारा मार्ग पर पलटी हो चुका है, फिर भी नगर निगम सुध नहीं ले रही है।
यातायात पर प्रभावित हो रहा है।
आज रात्रि 8:30 पर लालबाग सड़क मार्ग पर ऑटो पलटी हो गया, ऑटो में सवार बच्चे एवं महिलाएं घायल हो गई।
राहगीरों की मदद से ऑटो को खड़ा किया गया और घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वही हम बात करे ऑटो चालक की उनके द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही, जिसके कारण भी हादसे हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि शासन प्रशासन आम जनता के हित में क्या एक्शन लेती है ।
यह तो आने समय ही बताएगा।