नगर निगम ने जनजागरुकता रैली निकाल कर दिया कचरा पृथक्करण एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो बुरहानपुर 

Spread the love

नगर निगम ने जनजागरुकता रैली निकाल कर दिया कचरा पृथक्करण एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो बुरहानपुर

बुरहानपुर — नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा लालबाग स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 नियम के क्रियान्वयन हेतु स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं एवं IEC सदस्यों द्वारा स्वच्छता अपनाने,कचरा निर्धारित स्थान पर डालने,कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने एवं अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।

जागरूकता रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर लालबाग मेन रोड,सागर टॉवर एवं रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए पुनःविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर बुरहानपुर तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर बनाने का संदेश दिया गया।

जन-जागरूकता संदेश:

“मेरा शहर मेरी पहचान, स्वच्छ बुरहानपुर सुंदर बुरहानपुर।”

“सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना, स्वच्छ बुरहानपुर को कहें हाँ।”

रैली में नगर निगम सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा जी स्वच्छता चेयरमैन धनराज महाजन योजना शाखा चेयरमैन संभाजी सगरे वार्ड 43 लालबाग के पार्षद आशीष शुक्ला, एल्डरमैन रुद्रेश्वर एंडोले स्वच्छता पर्यवेक्षक राकेश कुशवाह,प्रभारी सेक्टर अधिकारी विलास मोरे,वार्ड सुपरवाइजर ज्ञानेश्वर तायड़े,प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीमती मनीषा गोयल जी एवं सहित विद्यालय के शिक्षक गण,छात्र-छात्राएं एवं IEC टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *