राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने संभाला नवीन कार्यालय कक्ष का कार्यभार, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने दी बधाई

Spread the love

राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल को नवीन कार्यालय कक्ष में कार्यभार संभालने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने दी बधाई

– संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, राष्ट्रसेवा के संकल्प को मिलेगी गति

बुरहानपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल को नवीन कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद पाटील ने कार्यालय में विराजित भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संगठन एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना की।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि श्री गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उससे भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। अपनी संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और पूर्ण समर्पण के साथ वे पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विशाल कार्यकर्ता परिवार है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे पितृपुरुषों एवं वरिष्ठ नेताओं ने विचार, सिद्धांत, त्याग और सेवा की जिस मजबूत नींव पर संगठन को खड़ा किया, वही आज भाजपा की कार्यशक्ति का आधार है।

*पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा हैं*

सांसद पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी है। श्री पटेल के अनुभव और सक्रियता से संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को भी गति मिलेगी।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर नवीन कार्यालय कक्ष में हुए पूजन को सांसद पाटील ने मंगलकारी अवसर बताते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से श्री गजेंद्र सिंह पटेल का नया दायित्व संगठन, समाज और राष्ट्रहित में सफल एवं मंगलमय हो, यही शुभकामना है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके जी एवं श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद श्री वीडी शर्मा जी, अजजा मोर्चा मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम जी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *